
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आज तीसरे दौर की बातचीत खत्म हो गयी।सूत्रों के मुताबिक, 14वीं जेपीएससी परीक्षा होगी रद सरकार जेपीएससी परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के आर्थिक लेन देन की जांच ईडी से कराने के लिए तैयार हो गई है, क्योंकि टीडीपीएल के आर्थिक अपराधों के प्रमाण मिले हैं।
इसके अलावा सरकार ने वादा किया है कि सीआइडी को जितने मामले दिए गए हैं, सभी की जांच 90 दिनों के अंदर पूरी कर दी जाएगी। दो और गुटों से बात होनी है। इसके बाद कोई निर्णय होगा। टीडीपीएल की ओर से ली गई तमाम परीक्षाओं की जांच होगी। जेपीएससी 14 और बैकलॉग 25 की परीक्षा रद होगी। परीक्षा आयोजन में सुधार को लेकर छात्रों की राय पर ककळ करट, छफक आदि संस्थाओं से भी परामर्श लिया जाएगा।छात्रों का आंदोलन का आज 16वां दिन है। कई छात्र भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा रद की जाए और जिन भी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है, उनकी सीबीआई जांच कराई जाए।

