नई दिल्ली । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब upsc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। आयोग ने नाम और रोल नंबर के अनुसार पास होने वाले कुल 14161 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ये सभी अभ्यर्थी अब यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2025 के लिए पात्र होंगे। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को किया गया था। यह परीक्षा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं में भर्ती के लिए पहली चरण की स्क्रीनिंग प्रक्रिया है।

यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि कट-ऑफ मार्क्स, आंसर की और मार्कशीट फाइनल रिजल्ट के बाद ही जारी की जाएगी। यानी, उम्मीदवारों को अब मेंस और इंटरव्यू के बाद की प्रक्रिया तक इंतजार करना होगा। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक के लिए होती है और हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं।
सेवा कुल पद
IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) 180
IFS (विदेश सेवा) 55
IPS (भारतीय पुलिस सेवा) 150
IA&AS (ऑडिट एंड अकाउंट्स) 28
ICAS (सिविल अकाउंट्स सेवा) 15

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 979 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं।

कैसे करें रिजल्ट नाम वाइज डाउनलोड?
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “UPSC CSE Prelims Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के नाम व रोल नंबर होंगे।
आप Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version