रांची:  झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सोमवार पूर्वाह्न नौ बजे तक लगभग 10.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोकसभा की तीन सीट चतरा, हजारीबाग और कोडरमा के साथ-साथ गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। एक अधिकारी ने बताया, ”गांडेय विधानसभा सीट पर पूर्वाह्न नौ बजे तक 10.37 प्रतिशत मतदान हुआ।”

जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन समेत कुल 11 उम्मीदवार गांडेय विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिलीप कुमार वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरफराज अहमद के हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने और विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version