
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सेना, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) और रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। कोलकाता मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर रांची पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रिंग रोड स्थित एक होटल से पकड़ा। आरोपी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित आरटीसी स्कूल, लवकुश टावर का रहने वाला है। आरोपी गौतम कुमार के उसके रिंग स्थित रिंग व्यू होटल से दर्जनों की संख्या में फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया है।



दर्ज प्राथमिकी योगेश कुमार के अनुसार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने को लेकर वह युवाओं को भरोसा दिलाकर कुछ रूपये ले लिया करता था, और फिर फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर रुपये लिया करता था। इसी तरह से कई युवाओं से ठगी कर चुका है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि कई लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेजों की जांच करने में पता चला कि सेना और एमईएस (मिलिट्रइंजीनियरिंग सर्विस) से संबंधित सभी दस्तावेज फर्जी है। और कई लोगों ठगी का शिकार हो चुके है।
वहीं कुछ पुलिस को ऐसे दस्तावेज हाथ लगे है, जिनका इस्तेमाल सेना और एसईएस में भर्ती से संबंधित प्रक्रिया को वास्तविक दिखाने के लिए किये जाने का आरोप है। जांच कर रही पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि ये सभी दस्तावेज कहां से तैयार किए गए और किसने तैयार किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में गौतम कुमार के साथ अन्य नामजद आरोपियों में चंदन कुमार सिंह, और मृत्युंजय कुमार के नाम सामने आया है। सिर्फ गौतम कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। वह अन्य लोगों से जांच की जा रही है। वहीं योगेश के द्वारा दी गई ऑनलाइन भुगतान 6.50 लाख रुपये की राशि प्रस्तुत किया है।

