
मेसरा : सामाजिक संगठन ऑल झारखंड एकता मंच की बैठक शुक्रवार को कांके प्रखंड के उलातू में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा गया कि आगामी 11 नवंबर को मंच की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन सह विस्तार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मंच द्वारा अल्पसंख्यकों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले प्रतिवाद मार्च कार्यक्रम का पुरजोर सहयोग एवं समर्थन का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। उक्त प्रतिवाद मार्च कार्यक्रम में मंच के सभी प्रखंड के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित होंगे। बैठक की अध्यक्षता अशफाक खांन और संचालन मुंतज़िर अहमद रजा ने किया। मौके पर जाकिर अंसारी,अत्थर इमाम,नसीम अंसारी,मुजिबुल रहमान,समीउल्लाह खांन,अब्दुल कुद्दूस सहित अन्य लोग मौजूद थे।
