
राँची। आज 7 जून ( रविवार ) को बापू वाटिका ( मोराबादी पार्क ) में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड की महिला शाखा की ओर से ‘वॉक विथ नेचर’ कार्यक्रम आयोजित किया।
आम लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 मौसमी पौधे व ऑर्गेनिक बीजों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अभाकाम की महिला शाखा के सदस्यों ने ताज़ी हवा में वॉक कर लोगों को प्रकृति से जुड़ने को प्रेरित किया। इस अवसर पर स्मिता पी, उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, रेणुबाला धर, केया रॉय, अनुपमा श्रीवास्तव, संध्या उर्वशी, पूनम, ममता, अदिति, प्रवीण , गुप्तेश्वर शंकर समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
