
रांची। मेदिनीनगर के नावाटोली नामधारी गुरुद्वारा के समीप एक महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। महिला के सिर में पांच से छह जगह चाकू से वार किया गया है। महिला की पहचान साधना सिंह (45) के रूप में हुई है। महिला घर पर अकेली थी। पति जमशेदपुर में नौकरी करते हैं। बेटी भी पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहती है। घटना बुधवार देर रात की बताई गई है। गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद मामले का खुलासा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घर पर पहुंचकर पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।



एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और एक युवक को हिरासत में लिया है। जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपित को सख्त सजा दिलाई जा सके। मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने बताया कि उनकी बहन का संबंध राजा अंसारी उर्फ युनूस अंसारी के साथ था, जो प्लंबर का कार्य करता था. वह लगातार धमकी दे रहा था। अगस्त महीने में तीज के दौरान दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।
मृतका के किराएदार मोटर चालू करने के लिए साधना सिंह को लगातार कॉल कर रहे थे। फोन नहीं उठाई तो संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो कमरे में बेड पर महिला का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। इस घटना से नावाटोली के इलाके में सनसनी फैली हुई है।

