रांची। राजधानी में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया । जंगल से भटक कर आया हाथी गली मोहल्ले में घूमने लगा. जिसे देख कर लोग दहशत में आ गए। शहर के व्यस्त इलाका हवाई नगर में अचानक एक विशालकाय हाथी को देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए । लोग घरों में छिप गए जबकि सड़कों से गुजर रहे लोग इधर उधर भागने लगे. स्कूल जा रहे बच्चे डर गए। स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हाथी रांची के बोरियाकला इलाके में जंगल से निकलकर शहर में आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने रास्ते में कुछ दुकानों को तोड़ा और वाहनों को धक्का दिया लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची।

हाथी के शहर में आने की सूचना पर वन विभाग और रांची पुलिस तुरंत पहुंची। वन अधिकारियों ने हाथी को शांत कर शहर से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया है. सायरन बजा कर और पटाखे छोड़ कर हाथी को भीड़-भाड़ वाले इलाके से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. हाथी को शहर से भगाने में लगे वन विभाग के अधिकारी ने बताया ‘यह हाथी भटक गया था. हमलोग इसे सुरक्षित जंगल में वापस भेज रहे हैं ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version