नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (Private Secretary) के रूप में 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी निधि तिवारी को नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। निधि तिवारी इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

सरकार ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर बताया कि आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बनाया जा रहा है। वह पहले से ही प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत थीं और अब उन्हें प्रमोट करके यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कौन हैं निधि तिवारी?
निधि तिवारी 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में कार्य किया है। उनकी प्रशासनिक दक्षता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें पीएमओ में तैनात किया गया था, जहां वह उप सचिव के रूप में काम कर रही थीं।

पीएम मोदी के करीबियों में शामिल
निधि तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक कार्यों में पहले से ही अहम भूमिका निभा रही थीं। उप सचिव के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला। उनके कार्यों को देखते हुए ही उन्हें निजी सचिव के रूप में पदोन्नति दी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version