Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    August 9, 2026

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया
    • तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव
    • छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास
    • JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के नायकों को किया याद, बोले- उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा
    • रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह
    • छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा
    • जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कौन हैं बलवंत सिंह राजपूत? जिनके बेटे की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी, नहीं लेते विधायक-मंत्री का वेतन
    India

    कौन हैं बलवंत सिंह राजपूत? जिनके बेटे की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी, नहीं लेते विधायक-मंत्री का वेतन

    News MaatiBy News MaatiMay 28, 2025No Comments39 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    अहमदाबाद । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गुजरात के पहले दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 82,950 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की भेंट दी। पीएम मोदी अपने पॉवरपैक विजिट में समय निकालकर गुजरात सरकार में मंत्री बलवंत सिंह राजपूत के बेटे की शादी में भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने इस मौके पर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। बलवंत सिंह राजपूत 2022 के विधानसभा चुनाव में पाटण जिले की सिद्धपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला था। बलवंत सिंह राजपूत ने तब कांग्रेस के नेता चंदनजी ठाकोर को हराया था। बलवंत सिंह राजपूत वर्तमान में उद्योग मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत के बेटे अर्जुन सिंह की शादी तपस्या के साथ विवाह बंधन में बंधे हैं।

    पीएम मोदी के अतिव्यस्त गुजरात दौरे में समय निकालपुर बेटे की शादी में पहुंचने पर बलवंत सिंह राजपूत ने भावनात्मक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि जहां राष्ट्राध्यक्ष के शुभ हाथों से आशीर्वाद प्राप्त होता है, वहां जीवन की यात्रा न केवल व्यक्तिगत आनंदमय होती है, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से उज्जवल हो जाती है। हमारे निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने बेटे के विवाह समारोह में आकर और नवदंपत्ति को आशीर्वाद देकर अपना कर्तव्य पूरा किया है। भारत के गौरव गुजरात के सपूत और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी साहब का अपार प्रेम और अविस्मरणीय स्नेह नवदंपत्तियों को उनके भावी जीवन के लिए प्रेरणा देगा। पीएम साहब की प्रेरक उपस्थिति ने नवदंपत्तियों के जीवन में राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया है। मैं प्रधानमंत्री जी के परिवार की ओर से उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री जी की यह प्रेरक उपस्थिति के क्षण हमारे लिए जीवन भर सदैव यादगार क्षण बने रहेंगे।

    गुजरात के सबसे अमीर विधायक : बलवंत सिंह राजपूत गुजरात के सबसे अमीर विधायक हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में 447 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इसमें 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल थी। वह बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थे। बलवंत सिंह ने भोपाल से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। बलवंत सिंह राजपूत के साथ गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री का ओहदा है। उनके पास इंडस्ट्री, सिविल एवीएशन, रुरल डेवलपमेंट, श्रम और राेजगार विभाग हैं। वह 2017 में राज्यसभा चुनावों के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। बलवंत सिंह राजपूत विधायक और मंत्री होने के बाद भी गुजरात सरकार से एक रुपया नहीं लेते हैं। वह समाज सेवा में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। इसमें उनके चैरिटेबल अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, यूनीवर्सिटी, टिफिन सेना और अंतिम धाम जैसे प्रकल्प शामिल हैं। बलवंत सिंह राजपूत की शुरुआत में पान की दुकान थी।

    2012 में बने थे विधायक : 35 साल तक कांग्रेस के सदस्य रहे बलवंत सिंह राजपूत ने वर्ष 2002 में अपने पहले और गुजरात दंगों के बाद लहर के चुनाव में भी भाजपा के तत्कालीन वरिष्ठ नेता व दिग्गज नेता जयनारायण व्यास को मात दी थी, हालांकि इसके बाद 2007 में उनकी हार हुई लेकिन 2012 में फिर से राजपूत ने व्यास को पटखनी थी, हालांकि अगले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार चंदनजी ठाकरे ने बलवंत सिंह राजपूत को हरा दिया था। कांग्रेस में रहने के दौरान वे अहमद पटेल के काफी करीबी थे इसलिए उन्हें गुजरात विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक भी नियुक्त किया गया था। 2022 के चुनाव में बलवंत सिंह फिर से जीते थे। बलवंत सिंह राजपूत कई सामाजिक संस्थाओं के ट्रस्टी हैं। उनकी कंपनियों का नाम गोकुल के नाम पर पंजीकृत हैं। जब बलवंत सिंह राजपूत विधायक और मंत्री बने थे तब उन्होंने सरकारी वेतन लेने से मना कर दिया था। बलवंत सिंह राजपूत जीआईडीसी के चेयरमैन भी हैं। वह 2002, 2012 और 2022 तीन बार विधायक बने। इसमें दो बार कांग्रेस एक बार बीजेपी से जीते। अब उद्योग मंत्री हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    August 9, 2026

    पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के नायकों को किया याद, बोले- उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा

    August 9, 2026

    आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    India

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    By News MaatiAugust 9, 20268

    भुवनेश्वर। बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट…

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    August 9, 2026

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला

    August 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.