जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेषः छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम में प्रगति होगी। कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं।

वृषभ : आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी तथा व्यापार में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से ख़ुशी प्राप्त हो सकती है।

मिथुनः भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। रुके काम बनेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

कर्कः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे जिससे उत्साह और स्फूर्ति बनी रहेगी।

सिंहः हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा। ख़ुशी प्राप्त हो सकती है।

कन्याः माता को कष्ट हो सकता है। धन लाभ का योग है। पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुलाः शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सभी प्रकार के मनमुटाव दूर होंगे। शादी योग्य जातकों को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक : नौकरी कर रहे जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है तथा नयी नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनुः आपको आज सेहत परेशान कर सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आराम से चलायें। मनोबल में वृद्धि होगी।

मकरः शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा अथवा उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें।

कुंभः आपका पराक्रम बड़ा-चढ़ा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं।

मीनः भाग्य का भरपूर सहयोग आपके सभी कार्य बिना किसी तकलीफ के सम्पूर्ण करेगा। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version