
भुरकुंडा (रामगढ़)। सौंदा डी पंचायत भवन में शनिवार को सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त मोर्चा की बैठक हुयी। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि सौंदा डी के ग्रामीण किसी भी परिस्थिति में अपना आवास खाली नहीं करेंगे और पंचायत को बचाने के लिए हर स्तर का लोकतांत्रिक आंदोलन करने को तैयार हैं। उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 14 जुलाई (मंगलवार)को कई मांगों को लेकर सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि मांगों की अनदेखी की गई तो प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कई सदस्यों ने कहा कि कंपनी आवासीय कॉलोनी को छोड़कर खाली पड़ी जमीन पर कोयला खनन का कार्य करे। बैठक में पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पांडेय, उपमुखिया संजय भारती, सुशील सिंह, राजगिरी चौधरी, जग्गू घांसी, संतोष रजक, कौशल सिंह, दीपक कुमार, शाहिद अंसारी, प्रवीण नायक, डुग्गू सिंह, रामवृक्ष भुईयां, सुबोध रजक, राम पुकार, योगेंद्र मांझी, सल्लू, अजीत जायसवाल, अरविंद ओझा, मो. असलम, महेश तिवारी, अरविंद कुमार, दीपक दुबे, परशुराम सिंह, अरशद अली, बबलू उर्फ वसीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।




