रांची । मंईयां सम्मान योजना को लेकर रांची के नामकुम और खरसीदाग समेत कार्यक्रम स्थल आने वाले सभी मार्ग पर वाहनों का परिचालन पर रोक लगायी गई है। बुधवार सुबह आठ से रात आठ बजे तक यह आदेश जारी रहेगा। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम में शामिल होने वाली गाड़ियों के लिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं।

इस मार्ग में प्रवेश रहेगा वर्जित
-ओल्ड हाईकोर्ट गेट से घाघरा रोड, सदाबहार चौक तक सभी प्रकार के मालवाहक वाहन और बसों के परिचालन पर रोक रहेगा।
-नामकुम चौक से सदाबहार चौक, खरसीदाग चौक तक मालवाहक व बसों का परिचालन नहीं होगा।
-एयरपोर्ट रोड से कुटियातु चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
खरसीदाग ओपी से एयरपोर्ट रोड की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पर रोक लगायी गई है।
कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी सड़कों पर भारी व सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version