रांची। नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ के इस कठिन दौर में प्रमुख रियल एस्टेट और सामाजिक संस्था वास्तु विहार ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। संस्था की विशेष टीम ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां के जरूरतमंद परिवारों के बीच बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री और जरूरी दवाइयां वितरित की हैं

डिप्टी माइनेजिंग डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वास्तु विहार की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने में सहयोग किया। टीम ने स्थानीय स्तर पर प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए राहत कार्यों को गति देने का प्रयास किया।

प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा। वास्तु विहार की ओर से कहा गया कि नेपाल केवल पड़ोसी देश नहीं, बल्कि भारत के साथ गहरे सामाजिक और भावनात्मक संबंध रखने वाला देश है।

ऐसे कठिन समय में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना मानवीय जिम्मेदारी है। संस्था ने राहत कार्यों में आगे भी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। बाढ़ और भूस्खलन के कारण जिन क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है, वहाँ पर इस प्रकार की निजी संस्थाओं का आगे आना प्रभावित लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version