नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने आज यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी और कुल 400 अंकों की थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और उनके चार विकल्प थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक सही या सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना था।

इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से आयोजित होने वाली है। यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी। इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) शामिल हैं। कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।

ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर लिखित परिणाम अनुभाग पर जाएं। 
  • इसके बाद यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परिणाम 2024 विकल्प (लिंक अभी सक्रिय नहीं है) पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, पंजीकरण, आदि) दर्ज करें। 
  • अनिवार्य फील्ड सबमिट करें।
  • यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • यूपीएससी परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
Share.
Leave A Reply

Exit mobile version