भुरकुंडा (रामगढ़)। क्षत्रिय गौरव एकता मंच (पतरातू प्रखंड) के तत्वावधान में शनिवार को भुरकुंडा के मतकमा चौक स्थित हवेली रेस्टोरेंट एंड मैरेज हॉल में पतरातू प्रखंड क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य क्षत्रिय महासमागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पूर्व सांसद सुनील सिंह (चतरा) एवं पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, जेएसपीएल के प्लांट हेड बी.के. सिंह एवं झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय नाथ शाहदेव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच पर आरएसएस के सिद्धेश्वर नाथ सिंह, भाजपा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बबला, पूनम सिंह, जयप्रकाश सिंह उर्फ ननकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुनील सिंह ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का मूल आधार बताते हुए युवाओं से संगठन एवं नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासमागम का उद्देश्य क्षत्रिय समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक उत्थान एवं संगठनात्मक मजबूती पर गंभीर चिंतन करना है। समाज की गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, युवाओं को सही मार्गदर्शन देने एवं सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच से समाज के उत्थान के लिए ठोस एवं सकारात्मक कदम उठाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, सिद्धेश्वर नाथ सिंह, पूनम सिंह आदि अतिथियों ने भी संबोधित किया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपाई डॉ. संजय सिंह और संचालन मोती नारायण सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विनोद कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, शिवकुमार सिंह, सुदामा सिंह, जर्नादन सिंह सहित समाज के अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।

अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें : प्रवीण सिंह
पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और शिक्षित युवा पीढ़ी होती है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर समाज के हित में सोचना होगा। अगर हम अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और सही दिशा देंगे, तो आने वाला समय हमारा होगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद : कार्यक्रम में उदय सिंह, विनय सिंह चौहान, सत्येंद्र सिंह, शक्ति सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अमरेश सिंह, अवधेश कुमार सिंह, रंजन सिंह फौजी, रंजय सिंह फौजी, अभितेश सिंह, सर्वेश सिंह, जनमजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, उकेश प्रकाश सिंह, ताकेश सिंह, मदन सिंह, धनंजय सिंह, राजनाथ सिंह, फुलेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, अभय सिंह, मारूतीनंदन सिंह, दीपक सिंह, अनिता सिंह, नीलम दत्त सिंह, बणिता सिंह, अरुणा सिंह, विनीता सिंह, रीता सिंह, बबली सिंह, उषा देवी, किरण सिंह, सिमरन सिंह, रीना सिंह, कुणाल सिंह, रूपेश सिंह, आर्यन सिंह, सुशील सिंह, टुनटुन सिंह, मनोज सिंह, रामकृष्ण सिंह, रामप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, जमन सिंह, कर्मवीर सिंह, नवीन सिंह, पवन कुमार सिंह सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version