
रांची। जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम) परिसर में शनिवार को जेवीएम एलुमनाई एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 1980-82 से 2023-25 तक के विभिन्न बैचों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी 20 दिसंबर 2026 को जेवीएम परिसर में उमंग नाम से एलुमनाई मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बताया गया कि उमंग समारोह के दौरान उमंग फेस्ट और विशेष संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो पूर्व छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। समारोह के माध्यम से विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने और पुराने मित्रों व सहपाठियों से दोबारा जुड़ने का अवसर मिलेगा।
एसोसिएशन की बैठक में एलुमनाई नेटवर्क को और मजबूत करने, विभिन्न बैचों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। एसोसिएशन ने सभी पूर्व छात्रों से 20 दिसंबर को आयोजित समारोह में शामिल होने की अपील की।
बैठक में एमएम दास गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव, श्रीराम सिंह, चंद्रकांत रायपत, सुष्मिता मिश्रा, डॉ मोती प्रसाद, रविंद्र प्रधान, भारती सिंह रायपत, मृदुला बिजानी, नरेंद्र सिंह धोनी, प्रकाश, आशीष बुधिया, अमित जैन, गौतम उपाध्याय, किरण सिंह, निखिल सिंह और राहुल सहित विभिन्न बैचों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
