बोकारो। जिले के लुगु पहाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए और एक सुरक्षाबल की भी मौत हुई है। पांच लाख के इनामी नक्सली एरिया कमांडर कुंवर मांझी के भी मारा गया। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबल काशीटांड़ जंगल में सर्च आॅपरेशन की जा रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि लुगु पहाड़ पर नक्सली एकत्र हुए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ ऐक्शन लिया। मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चली, जिसमें दो नक्सली की मौत हो गई जबकि एक कोबरा जवान की भी जान चली गई।

नक्सलियों के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। यहां बता दें कि मुठभेड़ में मारा गया नक्सली एरिया कमांडर कुंवर मांझी गोमिया का रहने वाला था। कहा जा रहा है कि बोकारो जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कुंवर मांझी का मारा जाना इस अभियान के अंतिम कील के रूप में देखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मुठभेड़ बुधवार सुबह लगभग 6:30 बजे शुरू हुई और कुछ देर तक गोलियों की आवाज सुनाई देती रही। इस दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा और ग्रामीण अपने घरों में ही दुबके रहे। मुठभेड़ को लेकर भारी संख्या में सुरक्षा बलों के घटनास्थल की ओर जाने का क्रम जारी है। बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version