जमुई। सदर थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रतापुर निवासी सौरभ और छोटू को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर मामले में उनकी भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल सात आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। एसपी विश्वजीत दयाल के अनुसार, घटना के बाद सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जांच के क्रम में पुलिस ने पूर्व में भी कई आरोपितों को गिरफ्तार किया था। अब दो और युवकों की गिरफ्तारी से मामले में गिरफ्तार आरोपितों की संख्या सात हो गई है।एसपी का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न बिंदुओं पर की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। यहां बता दें कि इस मामले में पुलिस पूर्व में ही मुख्य आरोपित नंदन यादव, हरेराम यादव एवं मिथुन कुमार को गिरफ्तार करने के साथ दो को निरुद्ध कर चुकी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version