
नयी दिल्ली: न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
उनके शपथ ग्रहण करने के बाद उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या फिर से 34 हो जाएगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या 34 है।
