पोर्ट आॅफ स्पेन। त्रिनिदाद- टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनको आज की दुनिया के सबसे प्रशंसित दूरदर्शी नेताओं में एक बताया। प्रधानमंत्री ने मोदी के स्वागत में उन्हें सर! कह कर नमन किया और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से विभूषित करने की घोषणा की।

मोदी के सम्मान में पोर्ट आॅफ स्पेन में आयोजित एक समारोह में श्रीमती बिसेसर ने भारत के विकास और मजबूती के लिए प्रधानमंत्री मोदी की परिवर्तनकारी भूमिका तथा कोविड19 महामारी के दौरान तमाद कई देशों को भारत की ओर से भेजी गयी अतिमहत्वपूर्ण वैक्सिन सहायता का उल्लेख किया। बिसेसर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिए परंपरागत भारतीय साड़ी पहन कर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वयं हवाई अड्डे पर गयी थीं।
मोदी के आतिथ्य सत्कारमें आयोजित औपचारिक समारोह में प्रधानमंत्री बिसेसर ने कहा कि हम ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति से गौरवान्वित हैं जो हमारे बहुत निकट और प्रिय हैं। हम ऐसे नेता से गौरवान्वित हैं जिनकी यात्रा केवल प्रोटोकॉल का मामला नहीं है, बल्कि हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है।

उन्होंने मोदी को ह्यदुनिया के सबसे सम्मानित, सबसे प्रशंसित दूरदर्शी नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उन्हें भारत के ऐसे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। मेजबान देश की प्रधानमंत्री ने कहा, ह्लप्रधानमंत्री आप एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं, जिन्होंने भारत के शासन को परिष्कृत किया है और अपने देश को एक प्रमुख और प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि अपनी दूरदर्शी और भविष्योन्मुखी पहलों के माध्यम से आपने भारतीय अर्थव्यवस्था का आधुनिकीकरण किया है, एक अरब से अधिक नागरिकों को सशक्त बनाया है और सबसे बढ़कर आपने दुनिया भर में सभी भारतीयों के दिलों में गर्व की भावना पैदा की है।ह्व

भारतीय मूल की महिला नेता ने समारोह में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी उपस्थिति और भारतीय संस्कृति को विश्वभर में प्रस्तुत करने के भारत सरकार के प्रयासों की ओर इंगित करते हुए कहा , ह्ल यह केवल शासन ही नहीं बल्कि विरासत के प्रति आपकी श्रद्धा है जो हमें आज रात यहां लेकर आयी है। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि आप 2002 में इस देश की अपनी पहली यात्रा पर आप प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राजदूत के तौर पर आये थे। आज आप 1.4 अरब से अधिक लोगों की सरकार के मुखिया के रूप में आये हैं। आप एक प्रतिष्ठित और प्रसिद्ध नेता के रूप में आये हैं, जिनका प्रभाव सीमाओं से परे है। हम आपको नमन करते हैं सर।
उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासियों के प्रति मोदी की स्थायी प्रतिबद्धता से प्रवासी भारतीयों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता दोनों देशों की साझा यात्रा की संस्कृति, इसके इतिहास और भावना को प्रेरित करती है।

कोविड रोधी वैक्सिन आपूर्ति का उल्लेख करते हुए बिसेसर ने कहा कि आपके नेतृत्व में भारत ने दुनिया की ओर अपना हाथ बढ़ाया है। चार साल पहले वैक्सीन पहल के साथ आपकी करुणा और परोपकार के माध्यम से ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। आपने सुनिश्चित किया कि वैक्सीन और आपूर्ति त्रिनिदाद- टोबैगो सहित सबसे छोटे देशों तक भी पहुँचे। अपने परोपकार के माध्यम से, आपने वहाँ आशा और शांति लाई जहाँ डर था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version