
मुंबई । लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने आज धमाकेदार वापसी की। सेंसेक्स ने 1,022 अंकों की छलांग लगाकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26,200 के पार पहुंच गया। यह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पिछले 5 महीनों की सबसे बड़ी तेजी है। अमेरिका में अगले महीने ब्याज दरें घटने की संभावना और विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेतों से बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली।
कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21% की बड़ी छलांग लगाकर 85,609.51 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 320.50 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 26,205.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी 1.32 फीसदी तक उछल गए।
कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 1,022.50 अंक या 1.21% की बड़ी छलांग लगाकर 85,609.51 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 320.50 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 26,205.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी 1.32 फीसदी तक उछल गए।
सभी सेक्टर हरे निशान में बंद शेयर मार्केट में आज हर सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में रही, जो 2% से अधिक बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल-गैस सेक्टर में भी मजबूत तेजी रही। आईटी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1% से अधिक की उछाल दिखी। ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, FMCG और रियल्टी सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए।
सभी सेक्टर हरे निशान में बंद
शेयर मार्केट में आज हर सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में रही, जो 2% से अधिक बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल-गैस सेक्टर में भी मजबूत तेजी रही। आईटी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1% से अधिक की उछाल दिखी। ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, FMCG और रियल्टी सेक्टर भी हरे निशान में बंद हुए।
निवेशकों ने ₹5.46 लाख करोड़ कमाए बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 469.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
निवेशकों ने ₹5.46 लाख करोड़ कमाए
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 474.87 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 469.41 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.46 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी शेयर बाजार में चौतरफा तेजी के बीच सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 2.51 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), सन फार्मा (Sun Pharma) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV)के शेयर 1.89 फीसदी से लेकर 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
शेयर बाजार में चौतरफा तेजी के बीच सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 2.51 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), सन फार्मा (Sun Pharma) और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (TMPV)के शेयर 1.89 फीसदी से लेकर 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
