रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा। रांची में जैक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिन के 11.30 बजे जारी करेंगे।

जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। वहीं शिक्षा सचिव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। परीक्षाफल जारी होने के पश्चात जैक के वेबसाइट से 12:30 बजे के बाद रिजल्ट विद्यार्थी देख सकते हैं।

जैक ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो वेबसाइट https://jacresults.com और https://results.digilocker.gov.in जारी किया है। जिसके माध्यम से रिजल्ट देखा जा सकता है.

11 फरवरी से 3 मार्च तक हुई थी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा :
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस साल 11 फरवरी से शुरू हुई थी जो 3 मार्च तक चली. जिसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित हुई जो 25 मार्च तक हुई। इस साल मैट्रिक में 4 लाख 33 हजार 890 परीक्षार्थी जबकि इंटर की परीक्षा में 3 लाख 50 हजार 138 विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version