नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर रात भर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रही। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला भारत में आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में हुए बर्बर पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/05/1000014681.mp4

सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इन हथियारों से नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया। ये शिविर पाकिस्तान और PoJK में स्थित थे। खुफिया एजेंसियों ने इन शिविरों की जानकारी दी थी। हमले पूरी तरह से भारतीय सीमा के अंदर से किए गए।

सूत्रों ने आगे बताया, भारतीय सेना की नौ ठिकानों पर की गई स्ट्राइक सफल रही है। भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेतृत्व को निशाने पर रखने के उद्देश्य से हमले के लिए स्थान चुने थे, जो भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में शामिल हैं।

बुधवार तड़के भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू और कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया, हमने किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य चयन और हमले के तरीके में अत्यधिक संयम दिखाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version