Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वतंत्रता दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया झंडोत्तोलन, कहा- मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मचारी

    August 16, 2026

    बिहार में आज मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त लांच करेंगे ईएलसी 2.0, स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में बनेंगे क्लब

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC Protest : छात्रों और सरकार के बीच निर्णायक वार्ता आज, कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में होगी चर्चा

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वतंत्रता दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया झंडोत्तोलन, कहा- मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मचारी
    • बिहार में आज मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त लांच करेंगे ईएलसी 2.0, स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में बनेंगे क्लब
    • JPSC-JSSC Protest : छात्रों और सरकार के बीच निर्णायक वार्ता आज, कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में होगी चर्चा
    • चरही घाटी में बनेगा तीन किमी नया फोरलेन बाईपास , रांची-हजारीबाग के बीच दूरी होगी कम, सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास से शुरू हुआ काम
    • जेपीएससी अध्यक्ष के आदेश पर जारी हुए थे रिजल्ट, उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता ने किया खुलासा
    • देवघर के पूर्व विधायक और जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर नाथ दास का निधन
    • बिहार के जंगल, पहाड़ और जलाशय बनेंगे नए पर्यटन केंद्र, रोजगार को म‍िलेगा बूस्‍ट
    • जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने फहराया तिरंगा, कहा-सब मिलकर एक नया झारखंड बनाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चरही घाटी में बनेगा तीन किमी नया फोरलेन बाईपास , रांची-हजारीबाग के बीच दूरी होगी कम, सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास से शुरू हुआ काम
    Jharkhand

    चरही घाटी में बनेगा तीन किमी नया फोरलेन बाईपास , रांची-हजारीबाग के बीच दूरी होगी कम, सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास से शुरू हुआ काम

    News MaatiBy News MaatiAugust 16, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हजारीबाग-रांची फोरलेन सड़क के सबसे खतरनाक हिस्सों में शामिल चरही घाटी के घुमावदार एक्सीडेंट जोन को बाईपास करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करीब 40 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ढाई से तीन किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बाईपास के निर्माण से चरही घाटी के घुमावदार और दुर्घटनाप्रवण हिस्से को पूरी तरह दरकिनार किया जा सकेगा। एनएचएआई की ओर से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिछले वर्षों में सड़क मरम्मत, सुरक्षा उपायों और अन्य तकनीकी प्रयोगों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसके बाद स्थानीय लोगों की मांग और हजारीबाग सांसद मनीष कुमार जायसवाल के लगातार प्रयासों के बीच चरही घाटी के लिए वैकल्पिक बाईपास सड़क बनाने की योजना पर गंभीरता से काम शुरू हुआ।

    अधिकारियों के अनुसार, बाईपास निर्माण की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कई बड़ी कंपनियों ने टेंडर में भाग लिया है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगस्त के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब एक वर्ष में नई सड़क को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

    गलत एलाइनमेंट बना दुर्घटनाओं का कारण : हजारीबाग-रांची फोरलेन सड़क का निर्माण करीब 12 वर्ष पहले एनएचएआई की देखरेख में जीआर अग्रवाल कंपनी द्वारा किया गया था। फोरलेन बनने से रांची और हजारीबाग के बीच आवागमन सुगम हुआ, लेकिन सड़क के कुछ हिस्सों में तकनीकी खामियों, गलत एलाइनमेंट और डिजाइन संबंधी समस्याओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहा।

    विशेष रूप से चुटुपालू घाटी के बाद चरही घाटी का घुमावदार और जोखिमभरा हिस्सा दुर्घटनाओं के लिए बदनाम हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई वर्षों में यहां लगातार हादसे होते रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है।

    सीधा और सुरक्षित होगा नया मार्ग : प्रस्तावित बाईपास पुराने खतरनाक घुमावों को पूरी तरह दरकिनार करेगा। इससे वाहनों को अपेक्षाकृत सीधा और सुरक्षित मार्ग मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही रांची-हजारीबाग के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा। स्थानीय लोग लंबे समय से चरही घाटी के खतरनाक हिस्से का स्थायी समाधान करने की मांग करते रहे हैं। बाईपास निर्माण की योजना सामने आने के बाद क्षेत्र में इसे लेकर उम्मीद बढ़ी है।

    चुटुपालू में भी करीब पांच किमी नई सड़क : हजारीबाग सांसद मनीष कुमार जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग-रांची फोरलेन सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर उन्होंने एनएचएआई से लेकर केंद्रीय मंत्रालय तक को अवगत कराया था। उनके अनुसार, सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर एक वर्ष तक विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए गए। दिल्ली स्थित मंत्रालय के साथ लगातार संवाद के बाद एनएचएआई ने दुर्घटनाप्रवण हिस्सों के सुधार के लिए पहले चरण में काम शुरू करने का निर्णय लिया है। सांसद के अनुसार, इस चरण में चुटुपालू घाटी के घुमावदार और ढलान वाले हिस्से को सीधा करने के लिए करीब पांच किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएगी। इसी तरह चरही घाटी के घुमावदार हिस्से को भी सीधा किया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दनुआ-मनुआ घाटी के लिए भी जल्द वैकल्पिक समाधान निकाले जाने की दिशा में प्रयास जारी हैं। सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया झंडोत्तोलन, कहा- मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मचारी

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC Protest : छात्रों और सरकार के बीच निर्णायक वार्ता आज, कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में होगी चर्चा

    August 16, 2026

    हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

    August 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,426

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,104

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026829
    Don't Miss
    Jharkhand

    स्वतंत्रता दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया झंडोत्तोलन, कहा- मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मचारी

    By News MaatiAugust 16, 20264

    रामगढ़। जिंदल स्टील पतरातू में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को ओपी जिंदल स्कूल…

    बिहार में आज मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त लांच करेंगे ईएलसी 2.0, स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में बनेंगे क्लब

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC Protest : छात्रों और सरकार के बीच निर्णायक वार्ता आज, कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में होगी चर्चा

    August 16, 2026

    चरही घाटी में बनेगा तीन किमी नया फोरलेन बाईपास , रांची-हजारीबाग के बीच दूरी होगी कम, सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास से शुरू हुआ काम

    August 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    स्वतंत्रता दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया झंडोत्तोलन, कहा- मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कर्मचारी

    August 16, 2026

    बिहार में आज मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त लांच करेंगे ईएलसी 2.0, स्कूलों व उच्च शिक्षण संस्थानों में बनेंगे क्लब

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC Protest : छात्रों और सरकार के बीच निर्णायक वार्ता आज, कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में होगी चर्चा

    August 16, 2026

    चरही घाटी में बनेगा तीन किमी नया फोरलेन बाईपास , रांची-हजारीबाग के बीच दूरी होगी कम, सांसद मनीष जायसवाल का प्रयास से शुरू हुआ काम

    August 16, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.