सोनीपत। सोनीपत एसटीएफ और भाऊ गैंग के शार्प शूटरों के बीच शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सोनीपत के खरखोदा गांव छीनोली रोड पर हुई। हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बने आशीष उर्फ लालू, सन्नी खरड़ और विक्की रिढाना को हरियाणा एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया।

मुठभेड़ के बाद सोनीपत एसटीएफ पुलिस ने तीनों के पास से 5 आधुनिक पिस्टल बरामद किए। तीनों पर हरियाणा पुलिस ने कई लाख रुपए का ईनाम रखा था। हिसार के कई व्यापारियों से कई करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामलों में यह तीनों शामिल थे।
सोनीपत पुलिस और हरियाणा एसटीएफ मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। इस मुठभेड़ में भाऊ गैंग के शार्प शूटरों का खात्मा करने के बाद, हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version