पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच सियासी तापमान भी बढ़ा हुआ है। क्योंकि, राज्य में आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होगा। इस बीच पटना में पत्रकारों से बातचीत में बुधवार को चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की लंच पार्टी पर तंज कसा।

चिराग ने कहा कि चार जून अब अधिक दूर नहीं है। एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों सहित देशभर में 400 सीटें जीत रही है लेकिन जो लोग झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं वे अब मीट और मटन पार्टी ही करेंगे। क्योंकि, उनके पास कोई और काम बचेगा ही नहीं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि भगवान ने और इस देश के 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। इस आशीर्वाद का देन है कि आज उन्होंने देश की जनता को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है लेकिन यह बात कांग्रेस या विपक्षी गठबंधन वाले नहीं समझ पाएंगे।

चिराग ने कहा कि जो लोग गरीबी हटाने का नारा तो लगते थे लेकिन गरीबी हटाना तो दूर उल्टा गरीबों को हटाने के लिए लोगों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री का साथ यदि हर कोई दे रहा है तो फिर इसमें उनको समस्या हो रही है। क्योंकि, प्रधानमंत्री हर तबके के लिए काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमेशा हमारे साथ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version