
सेंट माइकल पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रांची : अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड स्थित, “सेंट माइकल पब्लिक स्कूल” न्यू अशोक नगर, रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ योग किया।
कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत शिक्षकों और छात्राओं ने ॐ और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ की। उसके बाद योगा शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न आसन और प्राणायामों तथा उनसे होनेवाले लाभ के बारे में न सिर्फ बताया बल्कि करके भी दिखाया।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर डॉ० दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य ही धन है और ऐसे में अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग से अच्छा कोई कारगर उपाय नहीं हो सकता।
आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ चुकी है। यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर अब लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपना रहे हैं। ऐसे में हमें भी योग को किसी खास दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन करना चाहिए और उसे अपने प्रतिदिन का हिस्सा बनाना चाहिए ।
इस मौके पर विद्यालय की निदेशिका सुषमा सिन्हा, प्राचार्या श्रावणी पांडे, उप प्राचार्य अक्षय कुमार सिन्हा ने भी बच्चों को योग के बारे में विस्तार से बताया तथा योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को बताया।
आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवम छात्र-छात्राओं ने प्राणायाम, वज्रासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि कई प्रकार की योगाभ्यास किया। योगासन करते हुए बच्चों में उत्साह और हर्ष का माहौल दिखा।