रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। विभाग के अनुसार अगले हफ्ते से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। विभाग के अनुसार ठंड में बढ़ोतरी झारखंड के निचले स्तर के वायुमंडल में उत्तरी पश्चिमी और उत्तरी हवा चलने के कारण होगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 32.9 डिग्री और सबसे कम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। सुबह और रात में भारी कनकनी का एहसास हुआ।

रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री, जमशेदपुर में 31.8, डालटेनगंज में 31.4, बोकारो में 27.1 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version