पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी । मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरूआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये सहायता राशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहल बिहार की नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में बिहार की बहनों के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनका आशीर्वाद हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है। मोदी ने कहा कि आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश आपकी सेवा में काम कर रहे हैं।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/09/K_fIRyF77MwHMDwT.mp4

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में लालटेन का राज था, तब सिर्फ अंधेरा था। अराजकता, भ्रष्टाचार और अफसरशाही का बोलबाला था( लेकिन अब विकास की रोशनी हर कोने तक पहुंच रही है। मोदी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि उन्हें समाज में नई पहचान भी देगी। जब कोई बहन या बेटी स्वरोजगार करती है, तो न सिर्फ उसकी आर्थिक स्थिति सुधरती है, बल्कि उसके आत्मविश्वास और सम्मान में भी इजाफा होता है।

उन्होंने कि जब सरकार महिलाओं को ध्यान में रखकर नीतियाँ बनाती है, तो इसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलता है। उज्ज्वला योजना ने जो बदलाव लाया, उसे पूरी दुनिया देख रही है। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत सवा चार लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर गाँवों और कस्बों में आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ खून की कमी, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच हो रही है।

इस मौके पर भोजपुर जिले की रीता दीदी ने मोदी और नीतीश कुमार को भैया कहकर संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया। रीता दीदी ने बताया कि 2015 में उन्होंने स्वयं सहायता समूह से शुरूआत की थी। शुरूआत में उन्हें 5,000 रुपए मिले। उन्होंने 4 बकरियां खरीदीं और रोजगार शुरू किया। इसके बाद आय से 50 मुर्गियां खरीदीं और अंडा व्यवसाय शुरू किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version