चतरा। चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित प्रतापपुर मोड़ के पास गुरुवार को हाइवा ने गोदोबार गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता बहोरी सिंह को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। वह हर रोज की तरह गुरुवार को प्रतापपुर मोड़ के समीप देवी मंडप के पास पूजा करने जा रहे थे। इस दौरान हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनकर राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया।

चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत चतरा के कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा है कि बहोरी बाबू के असमय चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version