मुजफ्फरपुर। 25 जून को मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में कंप्यूटर आॅपरेटर संस्कृति वर्मा को बाइक सवार 3 अपराधियों ने चार गोलियां मारी थी। घटना के 27 दिन बाद पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की बहू रूपा शर्मा को पूरे मामले के साजिशकर्ता निकली। बिहार की एनडीए सरकार के एक पूर्व मंत्री की बहू ने साढ़े तीन लाख रुपए एडवांस में दी थी। जिसकी हत्या की जानी थी वो पूर्व मंत्री की बहू के शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी की पत्नी है। कर्मचारी की प्यार में पागल पूर्व मंत्री की बहू ने उसकी पत्नी को रास्ते से हटाने की सुपारी दी थी।

पकड़े गए शूटरों ने पुलिस को बताया कि हत्या की सुपारी रूपा शर्मा ने अपने ही एजेंसी में काम करनेवाले दो कर्मचारियों के जरिए दी थी। मनियारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक स्टाफ ने शूटर को साढ़े तीन लाख रुपए एडवांस में दिया था। काम हो जाने के बाद बाकी के साढ़े लाख रुपए दिए जाने थे। इस वारदात में कुल चार लोग शामिल हैं।

संस्कृति वर्मा के पति आर्यन पूर्व मंत्री की बहू रूपा शर्मा के कार के शो रूम एजेंसी में काम करते थे। एजेंसी की मालकीन रूपा शर्मा का संस्कृति वर्मा के पति आर्यन पर दिल आ गया। आर्यन का कहना था कि ये उनका एक तरफा प्यार था। मैं कभी राजी नहीं हुआ। आर्यन के मुताबिक रुपा शर्मा मुझ पर ‘रोमांस’ के लिए दबाव बनाती थीं। मैं तैयार नहीं था। बाद में वो इतना नाराज हो गईं कि नौकरी से निकाल दिया। फिर भी बात नहीं बनी। इसके बाद रूपा ने शूटरों के जरिए आर्यन की पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version