Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, नन्ही बेटी संग दी गुडन्यूज, लिखा- सबसे बड़ा गिफ्ट…

    October 7, 2026

    सीतामढ़ी में मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद

    October 7, 2026

    25 साल का जनविश्वास और अनुभव देश की पूंजी, जनता के आशीर्वाद को नमन : मोदी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, नन्ही बेटी संग दी गुडन्यूज, लिखा- सबसे बड़ा गिफ्ट…
    • सीतामढ़ी में मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद
    • 25 साल का जनविश्वास और अनुभव देश की पूंजी, जनता के आशीर्वाद को नमन : मोदी
    • राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप
    • RBI ने बढ़ाई रेपो रेट, 5.25% से बढ़कर 5.50% हुई ब्याज दर
    • पीएम मोदी आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित, विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प दिलाएंगे
    • जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो शूटरों के पैर में लगी गोली
    • भारत-वेस्टइंडीज टी-20: आज दोपहर टीमें रांची पहुंचेंगी,कल करेगी अभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » दो फेज में होगी देश की जनगणना, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बजट को मिली मंजूरी
    Blog

    दो फेज में होगी देश की जनगणना, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बजट को मिली मंजूरी

    News MaatiBy News MaatiDecember 12, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 11,718.24 करोड़ रुपए की लागत से भारत की जनगणना 2027 कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। भारतीय जनगणना विश्‍व की सबसे बड़ी प्रशासनिक और सांख्यिकीय कार्ययोजना है। भारत की जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में घरों की सूची बनाना (हाउसलिस्टिंग) और आवास (हाउसिंग) जनगणना होगी। इसे अप्रैल से सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। दूसरे चरण में ‘जनसंख्‍या की गणना’ फरवरी 2027 में होगी। हालांकि, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बर्फ से प्रभावित गैर-समकालिक क्षेत्रों और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड राज्यों के लिए जनगणना सितंबर 2026 में की जाएगी।लगभग 30 लाख प्रक्षेत्र कर्मचारी राष्ट्रीय महत्व के इस विशाल कार्य को पूरा करेंगे। डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप और मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल पोर्टल का उपयोग करने से बेहतर गुणवत्ता डेटा सुनिश्चित होगी। डेटा प्रसार बेहतर और अधिक यूजर फ्रेंडली तरीके से होगा ताकि नीति निर्माण के लिए आवश्‍यक मानकों पर सभी प्रश्‍न एक बटन क्लिक करते ही प्राप्‍त हो जाएं।भारत की जनगणना 2027 में देश की समस्‍त जनसंख्‍या को शामिल किया जाएगा।जनगणना प्रक्रिया में हर घर में जाना और हाउसलिस्टिंग तथा हाउसिंग जनगणना और जनसंख्या गणना के लिए अलग-अलग प्रश्नावली तैयार करना शामिल है।गणनाकार, जो आम तौर पर सरकारी शिक्षक होते हैं और जिन्हें राज्य सरकार नियुक्‍त करती है, अपनी नियमित ड्यूटी के अतिरिक्‍त जनगणना का फील्ड वर्क भी करेंगे।उप-जिला, जिला और राज्‍य स्‍तरों पर दूसरे जनगणना अधिकारियों को भी राज्‍य और जिला प्रशासन नियुक्‍त करेगा।’जनगणना 2027′ के लिए नए कदम भी उठाए गए हैं। देश में डिजिटल माध्‍यम से पहली बार जनगणना होगी। डेटा का संग्रह मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके किया जाएगा, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्जनों के लिए उपलब्ध होंगे।इसके साथ ही पूरी जनगणना प्रक्रिया को वास्‍तविक समय के आधार पर प्रबंधित और निगरानी करने के लिए एक ‘सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ (सीएमएमएस) डेवलप किया गया है। इसके साथ ही जनगणना 2027 के लिए एक और इनोवेशन एचएलबी क्रिएटर वेब मैप एप्लीकेशन है, जिसका उपयोग प्रभारी अधिकारी करेंगे।’जनगणना 2027′ के लिए पूरे देश में जागरूकता, सबको साथ लेकर चलने वाली भागीदारी, सभी का सहयोग और प्रक्षेत्र अभियानों में सहायता के लिए एक केंद्रि‍त और व्‍यापक प्रचारित अभियान संचालित किया जाएगा। इसमें सटीक, प्रमाणिक और समय पर जानकारी साझा करने पर बल दिया जाएगा और समावेशी तथा प्रभावी लोकसंपर्क प्रयास सुनिश्चित किए जाएंगे।लगभग 30 लाख फील्ड कर्मचारियों को, जिनमें एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर, प्रभारी अधिकारी और प्रधान/जिला जनगणना अधिकारी शामिल हैं, डेटा कलेक्शन, मॉनिटरिंग और जनगणना अभियान के पर्यवेक्षण के लिए तैनात किया जाएगा। सभी जनगणना कर्मचारियों को जनगणना के काम के लिए उपयुक्‍त मानदेय प्रदान किया जाएगा क्योंकि वे अपने नियमित कार्य के अतिरिक्‍त यह काम भी करेंगे।वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश की जनसंख्या 121 करोड़ थी, जिसमें 62 करोड़ (51.54%) पुरुष और 58 करोड़ (48.46%) महिलाएं थीं। 2001-2011 के दशक में भारत की जनसंख्या में 18 करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत

    October 6, 2026

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

    October 6, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,440

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,130

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Entertainment

    दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, नन्ही बेटी संग दी गुडन्यूज, लिखा- सबसे बड़ा गिफ्ट…

    By News MaatiOctober 7, 20264

    मुंबई । कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने…

    सीतामढ़ी में मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद

    October 7, 2026

    25 साल का जनविश्वास और अनुभव देश की पूंजी, जनता के आशीर्वाद को नमन : मोदी

    October 7, 2026

    राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी, नन्ही बेटी संग दी गुडन्यूज, लिखा- सबसे बड़ा गिफ्ट…

    October 7, 2026

    सीतामढ़ी में मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड के तीन आरोपी घायल, हथियार बरामद

    October 7, 2026

    25 साल का जनविश्वास और अनुभव देश की पूंजी, जनता के आशीर्वाद को नमन : मोदी

    October 7, 2026

    राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

    October 7, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.