नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘मिशन समृद्ध गांव’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से गांवों में गरीबी खत्म करने का लक्ष्य है। मध्य प्रदेश के चयनित ब्लॉकों में पायलट मॉडल के रूप में शुरुआत कर इसे पूरे देश में लागू किया जाना है। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य ऐसे मॉडल गांव विकसित करना है, जहां हर परिवार के पास रोजगार हो, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों और लोगों को मजबूरी में पलायन न करना पड़े।

मिशन के तहत मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी और देवास जिले के खातेगांव ब्लॉक में पायलट मॉडल विकसित किए जाएंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय के माध्यम से गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और समग्र ग्राम विकास को साकार किया जाएगा। सफल मॉडल को बाद में देश के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version