मुंबई:  एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में सवार एक यात्री को परोसे गए भोजन में ब्लेड जैसी धातु का टुकड़ा पाए जाने पर एयरलाइन ने गहरा खेद जताया है।

एयरलाइन ने सोमवार को बयान में पिछले हफ्ते की इस उड़ान में एक यात्री के भोजन में कोई ‘बाहरी चीज’ मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वस्तु उसके खानपान साझेदार ताजसैट्स की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से आई थी।

एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में एक यात्री के खाने में कोई मेटल वस्तु पाई गई थी।

जांच के बाद, यह पता चला है कि यह हमारे खानपान भागीदार की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से आई थी।

हमने अपने खानपान भागीदार के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए उपाय मजबूत किए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version