रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता जी का 15वां वार्षिकोत्सव 8 एवं 9 मार्च को मारवाड़ी भवन में होगा। शनिवार को आदि शक्ति श्री जीण माता जी की निशान यात्रा सेवा सदन पथ लक्ष्मी नारायण मंदिर से दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हो कर नगर भ्रमण करते हुए मारवाड़ी भवन पहुंचेगा। जहां सभी निशान आदि शक्ति श्री जीण माता को अर्पित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा में 501 निशान उठाये जाएंगे।सभी निशान लक्ष्मी नारायण मंदिर से वितरित किये जायेंगे। इस निशान यात्रा का संचालन मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा, द्वारा किया जाएगा जिसका नेतृत्व अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।

रविवार को प्रात: 10 बजे श्री जीण माताजी का अभिषेक उत्सव के मुख्य संयोजक विजय पालड़ीवाल एवं सह संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल द्वारा सपरिवार किया जाएगा। अभिषेक के उपरांत भगवान श्रीगणेश का पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शक्ति मंगल पाठ 800 महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इस मंगल पाठ में सभी महिलाएं अपने पारम्परिक वेश भूषा में उपस्थित होंगी। मंगल पाठ के वाचन और भजन गायन हेतु जीणधाम से आनंद जी पाराशर, भागलपुर से राहुल सोनी एवं धनबाद से सुश्री तानिया अग्रवाल पधार रहे है। इस मंगल पाठ के आयोजन में श्री जीण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। विशेष आकर्षण के रूप मे माता को 51 फिट का गजरा एवं 181 फिट की चुनड़ी अर्पित की जाएगी। शक्ति मंगल पाठ का समापन रात्रि 8 बजे महाआरती से होगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष-ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष – विजय पालड़ीवाल ,सचिव- नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष-बजरंग सोमानी, सह सचिव- प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, संदीप अग्रवाल, रमेश सोमानी, कृष्णा अग्रवाल, विनोद अग्रवाल , संदीप विजयवर्गीय, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, शीतल अग्रवाल, ऊषा शर्मा, संगीता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नीरा शर्मा, निधि विजयवर्गीय, नेहा सिंघानिया, सविता शर्मा, नेहा शर्मा व अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version