
रांची।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को राजधानी रांची आने वाली है. वह 15 फरवरी को BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली में मुख्य अतिथि के तौर पर आने वाली है. उनके आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है.
सड़क व्यवस्था से लेकर सुरक्षा तक. पुलिस और प्रशासन पूरे तरीके से सतर्क है. लेकिन इस बीच BIT मेसरा इलाके में चोरो का आतंक भी बढ़ा हुआ है. उस इलाके में एक परिवार महाकुंभ में स्नान करने के लिए गया था. इस दौरान चोरों ने उनके घर से लगभग सब कुछ चुरा लिया. आपको बता दे कि यह चोरी की घटना मेसरा थाना क्षेत्र के उत्तरायण वास्तु विहार का है. आपको बता दे कि इलाके में चोर हथियार और गैस कटर लेकर घूम रहे है. ऐसे में चोरों के चेहरे CCTV कैमरे में दर्ज हुए है.
