
रांची। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुराग गुप्ता के ऐच्छिक सेवानिवृति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को बनाया गया है। इस संबंध में भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तदाशा मिश्रा गृह कारा एवं आपदा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। बता दें कि तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं।
