रांची । बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में शुक्रवार की रात करीब दस बजे गोड्डा निवासी छात्रा अंजली सुमन का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज से लौटने के बाद वह कमरे में चली गई थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सहेलियों ने अंदर देखा, तो वह पंखे से लटकी मिली। सूचना पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार अंजली सुमन शुक्रवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो हॉस्टल की अन्य छात्राओं को संदेह हुआ।

छात्राओं ने इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। इसके बाद कमरे की जांच की गई तो अंजली तब तक आत्महत्या कर ली थी. फिर शव घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की भी जांच की, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस के अनुसार कमरे की जांच के दौरान एक डायरी मिली है, जिसमे अंजली ने अपने पारिवारिक हालात के बारे में लिखा है. साथ में यह भी बताया है की वो इन सब वजहों से बहुत परेशान है।। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. बीआईटी ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस छात्रा के परिजनों और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी जानकारी जुटा रही है. मौत के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अंजली झारखंड के गोड्डा के रहने वाली थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version