Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर

    May 15, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान बोले- नीट यूजी की अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा

    May 15, 2026

    Big Breaking: 21 जून को होगी नीट की परीक्षा, NTA जल्द जारी करेगा नया एडमिट कार्ड

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर
    • धर्मेंद्र प्रधान बोले- नीट यूजी की अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा
    • Big Breaking: 21 जून को होगी नीट की परीक्षा, NTA जल्द जारी करेगा नया एडमिट कार्ड
    • जियो फाइबर लगाने के बहाने घर में घुसा युवक, कांके में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश
    • शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलरों को हत्या के लिए दिए गए थे 70 लाख रुपये
    • पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें लागू
    • ममता बनर्जी के करीबी DCP शांतनु को ED ने किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई
    • रांची में कई पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें, कई पर लगे नो स्टॉक के बोर्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बहू की बहन और पति ने सुशीला देवी की थी हत्या, रामगढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन
    India

    बहू की बहन और पति ने सुशीला देवी की थी हत्या, रामगढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन

    News MaatiBy News MaatiJune 3, 2024No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रामगढ़ । शहर के विद्यानगर मोहल्ले में सुशीला देवी हत्याकांड मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सुशीला देवी की हत्या उनकी बहू की बहन और उसके दूसरे पति ने किया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आर्थिक तंगी और घर से भारी मात्रा में जेवरात और पैसा प्राप्त होने के लोभ हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही आपसी रंजिश एवं बदले की भावना को लेकर भी योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ. बिमल कुमार ने 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को ध्यान में रखते हुए इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया। इसके बाद रामगढ़ पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

    डॉ. बिमल कुमार ने प्राप्त गुप्त सूचना पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का आकलन किया गया। इसके बाद कार्रवाई कर मुख्य साजिशकर्ता कुमारी स्नेहा एवं उनके पति-आरिफ नैयर उर्फ आर्या के अलावे कांड में शामिल एक अभियुक्त अफसर अली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, लूटे गये जेवरात, घटनास्थल तक आने एवं जाने में इस्तेमाल किया गया वाहन, मोबाईल फोन, घटना के समय पहना गया जूता, सीसीटीवी का डीवीआर एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया।
    अशर्फी प्रसाद के पूरे परिवार को खत्म करने की थी साजिश : कुमारी स्नेहा उर्फ रिंकी और उसके पति आरिफ नैयर उर्फ आर्या रांची जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं। उन लोगों की मंसा सिर्फ सुशीला देवी की हत्या करने के नहीं थी। उनका प्लान अशर्फी प्रसाद के पूरे परिवार को खत्म करना था। उन्हें इस बात की पक्की खबर थी कि रामगढ़ में उसकी बहन विद्या उर्फ तनु के घर पर सास, ससुर और एक नतनी रहते हैं। उन्हें छोटी बच्ची की हत्या करने से भी गुरेज नहीं था। यही वजह थी कि स्नेहा ने लूट और हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए एक बड़ी टीम बनाई। इसमें कुल पांच लोग शामिल थे।

    उसके आरिफ ने सबसे पहले उसके घर में पहले काम कर चुके चितरपुर निवासी अफसर अली को इस कांड में शामिल किया। इसके बाद दो अन्य अपराधियों को भी पैसे का प्रलोभन देकर टीम बना ली। उन्हें पता था कि जब वे लूटपाट की घटना को अंजाम देंगे तो लगभग तीन व्यक्ति तो घर में मौजूद रहेंगे ही। उन सभी को मौत के घाट उतारने के लिए उनके पास पर्याप्त लोग रहने चाहिए।

    एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि अशर्फी प्रसाद के घर में रहने वाले सदस्यों के साथ-साथ उनके यहां काम करने वाली नौकरानी के आने-जाने का समय भी अपराधियों को मालूम था। स्नेहा और आरिफ ने पूरी होमवर्क की थी। वे लोग पिछले कई महीने से अशर्फी प्रसाद के घर की जानकारी जुटा रहे थे। उन्हें पक्का पता चल गया कि नौकरानी सुबह 8:30 बजे घर से निकल जाती है। उसके बाद घर में फिर किसी और का आना जाना नहीं रहता है। इसलिए उन लोगों ने सुबह 9:00 बजे का समय घटना को अंजाम देने के लिए चुना था।

    पुलिस की पूछताछ में स्नेहा और आरिफ ने यह बताया कि 29 मई को हत्या करने का पहला प्रयास किया गया था। उस दिन वे लोग अपनी इंडिगो कार जेएच 01 बीयू 4123 से सिकीदरी घाटी होते हुए गोला और चितरपुर के रास्ते रामगढ़ पहुंचे। इस दौरान एक बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर अफसर अली और दो अन्य अपराधी भी विद्यानगर पहुंचे। उन लोगों ने आसपास निगाहें दौड़ाई और घर का माहौल भी जानने की कोशिश की। लेकिन घर में बच्चों की रोने की आवाज के साथ-साथ कई अन्य लोगों की आवाज भी उन्हें सुनाई दी। इसकी वजह से उन लोगों ने वारदात के समय को बदल दिया। हालांकि उस दिन कई घंटे अशर्फी प्रसाद के घर से थोड़ी दूर पर स्नेहा और आरिफ ने इंतजार किया। लेकिन उनका प्लान उस दिन सफल नहीं हुआ। रामगढ़ से निकलने के बाद वे लोग रांची ना जाकर हत्याकांड में शामिल अफसर अली के घर चितरपुर में ही रुके।

    रांची के डोरंडा से खरीदी गई थी तीन चाकू

    पूछताछ के दौरान स्नेहा और आरिफ ने पुलिस को बताया कि वे लोग लूटपाट और मर्डर के लिए पूरा प्लान तैयार कर चुके थे। उन्हें उम्मीद थी कि घर में कम से कम तीन लोग होंगे, तो उन्हें मारने के लिए तीन चाकू भी चाहिए। रांची के हिंदपीढ़ी से निकलकर आरिफ डोरंडा इलाके में गया और वहीं से तीन चाकू भी खरीदा था। इसके अलावा वारदात को अंजाम देने के लिए अन्य सामान भी उसने वहीं से जुटाए थे। उन्हें मालूम था कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसलिए वे लोग वारदात को अंजाम देने के बाद उसका सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे। इस दौरान साक्ष्य को मिटाने के लिए उन लोगों ने घर में आग भी लगा दी थी। लेकिन उनका यह प्लान पूरी तरीके से फेल हो गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर

    May 15, 2026

    Big Breaking: 21 जून को होगी नीट की परीक्षा, NTA जल्द जारी करेगा नया एडमिट कार्ड

    May 15, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सुपारी किलरों को हत्या के लिए दिए गए थे 70 लाख रुपये

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,378

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,045

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026794
    Don't Miss
    India

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर

    By News MaatiMay 15, 202630

    इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित प्रसिद्ध भोजशाला विवाद पर आज हाई कोर्ट…

    धर्मेंद्र प्रधान बोले- नीट यूजी की अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा

    May 15, 2026

    Big Breaking: 21 जून को होगी नीट की परीक्षा, NTA जल्द जारी करेगा नया एडमिट कार्ड

    May 15, 2026

    जियो फाइबर लगाने के बहाने घर में घुसा युवक, कांके में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला को मंदिर करार दिया, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर

    May 15, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान बोले- नीट यूजी की अगले साल से होगी ऑनलाइन परीक्षा

    May 15, 2026

    Big Breaking: 21 जून को होगी नीट की परीक्षा, NTA जल्द जारी करेगा नया एडमिट कार्ड

    May 15, 2026

    जियो फाइबर लगाने के बहाने घर में घुसा युवक, कांके में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश

    May 14, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.