Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने संभाला पदभार

    April 18, 2026

    विदेश से पढ़े डॉक्टरों को झारखंड सरकार देगी 2.53 करोड़ स्टाइपेंड : इरफान इंसारी

    April 18, 2026

    नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिले फांसी : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने संभाला पदभार
    • विदेश से पढ़े डॉक्टरों को झारखंड सरकार देगी 2.53 करोड़ स्टाइपेंड : इरफान इंसारी
    • नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिले फांसी : आदित्य साहू
    • पीएनजी पर 15 प्रतिशत वैट कम करे झारखंड सरकार : चेंबर
    • रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा शुरू
    • बंगाल में भी चलेगा यूपी मॉडल, योगी ने किया बड़ा ऐलान
    • एक महीने में करे सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी का नक्सलियों को चेतावनी
    • धनबाद में मेयर समर्थक शुभम यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » एक महीने में करे सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी का नक्सलियों को चेतावनी
    Blog

    एक महीने में करे सरेंडर, वरना होगी निर्णायक कार्रवाई, सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी का नक्सलियों को चेतावनी

    News MaatiBy News MaatiApril 18, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक ( स्पेशल डीजी) दीपक कुमार ने बालिबा गांव स्थित 193 बटालियन कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और जमीनी स्तर पर चल रहे आॅपरेशन की विस्तृत समीक्षा की।

    स्पेशल डीजी ने करीब दो घंटे तक कैंप में रुककर सुरक्षा रणनीतियों, आॅपरेशनल चुनौतियों और जवानों की आवश्यकताओं पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ सख्त रुख का संकेत देते हुए कहा कि सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए एक महीने का अंतिम मौका दिया गया है। यदि वे इस अवधि में सरेंडर नहीं करते हैं, तो सुरक्षा बल उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में एंटी-नक्सल अभियान को तेज कर दिया गया है और आने वाले समय में सारंडा को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।

    सीआरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में इलाके में करीब 45 से 50 नक्सली सक्रिय हैं, लेकिन अब तक किसी भी संगठन की ओर से आत्मसमर्पण की पहल नहीं हुई है। दौरे के दौरान सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार, एसटीएफ आईजी अनूप बिरथरे, रांची डीआईजी सतीश लिंडा, सीआरपीएफ डीआईजी विनोद कार्तिक, कमांडेंट ओम जी शुक्ला और पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में चल रहे आॅपरेशनों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की।

    इस बीच हेलीपैड पर एक अप्रत्याशित घटना ने कुछ समय के लिए अफरातफरी मचा दी। कोबरा 205 बटालियन के जवान अनिल बिस्वाल, जो पहले से मलेरिया से पीड़ित थे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद साथियों और मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए बेहतर इलाज के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, कुल सात बीमार जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए भेजा गया है और सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि सारंडा क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। घने जंगलों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां सुरक्षा बलों के लिए अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण रहता है। हालांकि, हाल के वर्षों में लगातार अभियानों के चलते नक्सल गतिविधियों में कमी आई है और सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि जल्द ही यह क्षेत्र पूरी तरह नक्सलमुक्त हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने संभाला पदभार

    April 18, 2026

    विदेश से पढ़े डॉक्टरों को झारखंड सरकार देगी 2.53 करोड़ स्टाइपेंड : इरफान इंसारी

    April 18, 2026

    नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिले फांसी : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,368

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,039

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026785
    Don't Miss
    Blog

    रांची में नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने संभाला पदभार

    By News MaatiApril 18, 20265

    रांची,। झारखंड की राजधानी रांची में नए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के रूप में भारतीय पुलिस…

    विदेश से पढ़े डॉक्टरों को झारखंड सरकार देगी 2.53 करोड़ स्टाइपेंड : इरफान इंसारी

    April 18, 2026

    नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिले फांसी : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    पीएनजी पर 15 प्रतिशत वैट कम करे झारखंड सरकार : चेंबर

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने संभाला पदभार

    April 18, 2026

    विदेश से पढ़े डॉक्टरों को झारखंड सरकार देगी 2.53 करोड़ स्टाइपेंड : इरफान इंसारी

    April 18, 2026

    नारी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिले फांसी : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    पीएनजी पर 15 प्रतिशत वैट कम करे झारखंड सरकार : चेंबर

    April 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.