रांची । कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में गए सन्नी टोप्पो को बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सन्नी टोप्पो ने 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतर कर कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन वो सफल नहीं हो सके। अब सन्नी टोप्पो को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से 6 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा मनोज वाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, रंजय भारती को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ. सीमा सिंह को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा और मो. ताजदार आलम को अल्पसंख्य मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version