दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब रही। इसी के साथ टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरे चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर कब्जा किया है। इंडियन क्रिकेट टीम की जीत के बाद स्टेडियम और स्टेडियम के बाहर जश्न का माहौल था। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://newsmaati.com/wp-content/uploads/2025/03/1000005145.mp4

गावस्कर की खुशी का ठिकाना नहीं

सुनील गावस्कर टीम इंडिया की जीत से काफी खुश नजर आए थे। जिस वक्त टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब उठा रही थी, उसी वक्त सुनील गावस्कर खुद को रोक नहीं पाए और वह एक छोटे बच्चे की तरह डांस करते हुए नजर आए। मैच के बाद मैदान पर कमेंट्री कर रहे गावस्कर को उछलते हुए देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 75 साल की उम्र में ऐसा उत्साह बहुत कम देखने को मिलता है।

टीम इंडिया की शानदार जीत

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 251 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया। रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे और उन्होंने 76 रन की पारी खेली।

तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी की नाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी के साथ अपने नाम तीसरी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी कर ली है। टीम इंडिया ने सबसे पहले 2002, फिर 2013 और इसके बाद 2025 में इस खिताब को जीता है। इसके अलावा टीम इंडिया साल 2000 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में रनर्स अप भी रही थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version