
रांची । छात्र क्लब कला संस्कृति एवं खेलकूद मंच (यूनिट,छात्र क्लब ग्रुप)की ओर से पतराटोली काँके मे बाल संस्कार केंद्र (अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित)में सम्मान समारोह का आयोजन क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस मौके पर काव्य नाथ शहदेव (छात्र,जवाहर विद्या मंदिर श्यामली,डोरंडा) को भजन,कीर्तन,सुन्दरकांड, हारमोनियम वादन के क्षेत्र में एवं सुलोचना शहदेव को आधुनिक संगीत,देशभक्ति की शिक्षा,संस्कारिक ज्ञान देने के लिए सम्मानित किया गया।
मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपस्थित विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के वरीय संरक्षक अरविंद कुमार शर्मा एवं अवधेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा किताबी ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण संस्कारिक ज्ञान है। सुलोचना शहदेव अपने क्षेत्र के बच्चों को संस्कारिक ज्ञान देकर पुण्य कार्य कर रही है वही शिव किशोर शर्मा ने कहा बाल संस्कार केंद्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए क्लब की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
भक्तिमय संगीत एवं गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की समापन हुई।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से सुरुचि रंजन,दीपक राणा, कमाख्या नाथ शाहदेव,कृति शहदेव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
