
जमुई। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर पूरे देश समेत बिहार में भी क्रिकेट का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच से पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया है। जमुई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने टीम इंडिया को जीत की अग्रिम बधाई दी और स्टार क्रिकेटर ईशान किशन के संदर्भ में गर्व से कहा कि एक बिहारी सब पर भारी रहेगा। श्रेयसी सिंह ने कहा कि मैं भारतीय टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं और उम्मीद करती हूं कि टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब के साथ वापस लौटे।’
उन्होंने यह भी बताया कि अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के खिलाड़ी वैभव को सम्मानित किया जाएगा। यह हर बिहारवासी के लिए गर्व का अवसर होता है। वैभव सूर्यवंशी भारत वापस लौट चुके हैं। उनके कोच के साथ बातचीत चल रही है और उन्हें जल्दी बिहार बुलाकर सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा जाएगा।

