Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी टेंडर हेराफेरी मामले में ठेकेदार रिशुश्री गिरफ्तार, छापेमारी में दो करोड़ के आभूषण, 61 जमीन के डीड मिले

    May 28, 2026

    पलामू में केंदू पत्ता मजदूरों को ठेकेदार भूषण प्रसाद 203 की जगह दे रहे 140 रुपए

    May 28, 2026

    बंगाल में पुलिस टीएमसी नेता अभिजीत राय को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया

    May 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी टेंडर हेराफेरी मामले में ठेकेदार रिशुश्री गिरफ्तार, छापेमारी में दो करोड़ के आभूषण, 61 जमीन के डीड मिले
    • पलामू में केंदू पत्ता मजदूरों को ठेकेदार भूषण प्रसाद 203 की जगह दे रहे 140 रुपए
    • बंगाल में पुलिस टीएमसी नेता अभिजीत राय को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया
    • चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
    • कर्नाटक का सियासी नाटक: मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा
    • रांची के उपमहापौर नीरज कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मना, गरीब बच्चों के बीच बिस्किट टॉफी एवं मिठाइयां बांटी गई
    • बंगाल में तृणमूल नेता के खेत में मिला नोटों का अंबार
    • रांची समेत कई जिलों में 29 को बारिश की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » शहरी क्षेत्रों में भी होगा विशेष भू-सर्वेक्षण, रैयती भूमि क्रय नीति लागू, ग्रामीण को 4 गुना मुआवजा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    Bihar

    शहरी क्षेत्रों में भी होगा विशेष भू-सर्वेक्षण, रैयती भूमि क्रय नीति लागू, ग्रामीण को 4 गुना मुआवजा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    News MaatiBy News MaatiMay 27, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार सरकार अब गांवों के साथ-साथ शहरों में भी विशेष भू-सर्वेक्षण कराएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े संशोधित नियमों को मंजूरी दी गई। सरकार का कहना है कि नए प्रावधानों से जमीन का रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी, सटीक और आधुनिक बनेगा। इसके अलावा लोकहित परियोजनाओं के लिए नई भूमि खरीद नीति को भी मंजूरी दी गई है। मंत्रिमंडल ने विधायकों और सरकारी कर्मियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर ल

    शहरी इलाकों में भी तैयार होगा नया खतियान और नक्शा : मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब शहरी क्षेत्रों में भी विशेष भू-सर्वेक्षण कराया जाएगा। अभी तक राज्य में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रैयती और अन्य प्रकार की जमीन का नया खतियान और भू-नक्शा तैयार किया जा रहा था। सर्वेक्षण के दौरान कई ऐसे प्रावधान सामने आए, जिनमें बदलाव की जरूरत महसूस की गई। इसी को देखते हुए नियमों में संशोधन किया गया है।

    नए नियमों से सर्वे होगा तेज और पारदर्शी : नई नियमावली में कुछ पुराने प्रावधानों में बदलाव, कुछ नए प्रावधान जोड़ने और अप्रासंगिक नियमों को हटाने का निर्णय लिया गया है। भू-सर्वेक्षण से जुड़े कई नए शब्दों की स्पष्ट परिभाषा भी तय की जाएगी, ताकि भ्रम की स्थिति न बने। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से नगर निकाय क्षेत्रों सहित पूरे राज्य में भू-सर्वेक्षण का काम आसान और तेज होगा। साथ ही जमीन से जुड़े रिकॉर्ड अधिक भरोसेमंद और आधुनिक बन सकेंगे।

    राज्य मंत्रिमंडल ने लोकहित की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने हेतु बिहार रैयती भूमि क्रय नीति, 2026 लागू करने का निर्णय लिया है। नई नीति के तहत सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने पर आपसी सहमति और बातचीत के आधार पर रैयतों से सीधे भूमि खरीदी जाएगी। शहरी क्षेत्रों में जमीन का मूल्य बाजार मूल्य या सर्किल रेट में जो अधिक होगा, उसके दो गुना के बराबर तय किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुना तक भुगतान किया जाएगा।

    जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क नहीं लगेगा : सरकार ने यह भी तय किया है कि इस नीति के तहत खरीदी जाने वाली जमीन को स्टांप शुल्क और पंजीयन शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से सड़क, पुल, अस्पताल, स्कूल और अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। साथ ही रैयतों को भी पारदर्शी और बेहतर मुआवजा मिल सकेगा।

    विधायकों और सरकारी कर्मियों को कैशलेस इलाज : मंत्रिमंडल ने बिहार विधान मंडल के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, राज्य सरकार के नियमित कर्मियों, पेंशनधारियों तथा उनके आश्रितों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने स्वास्थ्य योजना के तहत अंतवार्सी (इनडोर) चिकित्सा के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा देने का फैसला किया है। इससे अस्पताल में भर्ती होने पर लाभार्थियों को तत्काल भुगतान नहीं करना पड़ेगा और इलाज की प्रक्रिया अधिक आसान होगी।

    छोटे अस्पतालों के लिए नई विनियमावली लागू: राज्य सरकार ने 40 बेड तक के छोटे और मध्यम अस्पतालों के लिए ह्लबिहार लघु एवं मध्यम स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठान विनियमावली 2026ह्व को भी मंजूरी दी है। इसके तहत अस्पतालों, क्लीनिक, जांच केंद्रों और डिस्पेंसरी के पंजीकरण एवं संचालन के लिए स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। राज्य और जिला स्तर पर अलग-अलग पंजीकरण प्राधिकार भी गठित किए जाएंगे।

    पांच स्टेट हाईवे और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी : मंत्रिमंडल ने राज्य में पांच स्टेट हाईवे परियोजनाओं के लिए 3744 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पश्चिमी कोसी सिंचाई योजना के आधुनिकीकरण के लिए 606 करोड़ रुपये तथा झंझारपुर शाखा नहर परियोजना के लिए 218 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा निबंधन एवं परामर्श केंद्रों के रखरखाव के लिए 65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    पीएमसीएच में बनेगी स्पाइन सब स्पेशलिटी यूनिट
    कैबिनेट ने पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वतंत्र स्पाइन सब स्पेशलिटी यूनिट की स्थापना को भी मंजूरी दी है। इसके लिए कुल 39 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। वहीं पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के उपयोग के लिए 10 नई ईवी और हाइब्रिड कार खरीदने के लिए 3.70 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार फिर हुए सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से मांगी रिपोर्ट

    May 28, 2026

    पटना में गंगा में नाव पलटी, दो की मौत, 5 लापता

    May 28, 2026

    पटना में एनकाउंटर, पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी, साथी भी गिरफ्तार

    May 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,388

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,059

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025965

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026799
    Don't Miss
    Blog

    सरकारी टेंडर हेराफेरी मामले में ठेकेदार रिशुश्री गिरफ्तार, छापेमारी में दो करोड़ के आभूषण, 61 जमीन के डीड मिले

    By News MaatiMay 28, 20264

    पटना। सरकारी टेंडर हेराफेरी मामले में विशेष निगरानी इकाई ने ठेकेदार रिशुश्री को पूछताछ के…

    पलामू में केंदू पत्ता मजदूरों को ठेकेदार भूषण प्रसाद 203 की जगह दे रहे 140 रुपए

    May 28, 2026

    बंगाल में पुलिस टीएमसी नेता अभिजीत राय को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया

    May 28, 2026

    चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

    May 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सरकारी टेंडर हेराफेरी मामले में ठेकेदार रिशुश्री गिरफ्तार, छापेमारी में दो करोड़ के आभूषण, 61 जमीन के डीड मिले

    May 28, 2026

    पलामू में केंदू पत्ता मजदूरों को ठेकेदार भूषण प्रसाद 203 की जगह दे रहे 140 रुपए

    May 28, 2026

    बंगाल में पुलिस टीएमसी नेता अभिजीत राय को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया

    May 28, 2026

    चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

    May 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.