हजारीबाग।शहर में दूसरे मंगला जुलूस के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी जब जुलूस जामा मस्जिद चौक अग्रवाल हैंडलूम के समीप मेन रोड पहुंचा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी अरविंद कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंची। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने एयर फायरिंग भी की।

जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान गाना बज रहा था और लोग लाठी खेल रहे थे, तभी कहीं से पत्थर गिरा। फिर दोनों तरफ से आक्रोश बढ़ गया और पथराव के साथ-साथ तोड़फोड़ भी शुरू हुई। फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। दोनों समुदाय के लोग अड़े हुए हैं, जबकि बीच में पुलिस है और दोनों को हटाने में जुटी हुई है।

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने खुद से मोर्चा संभाल लिया है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। नियंत्रित हो भी गया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से तनाव बना हुआ था और पुलिस हालत को संभालने में जुटी हुई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version