
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका ने भारत से आम की विभिन्न किस्मों के आयात की अनुमति दे दी है। भारत के कृषि निर्यात निकाय के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।
भारतीय कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहायक महाप्रबंधक सिम्मी उन्नीकृष्णन ने पिछले सप्ताह यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित ‘भारत आम उत्सव 2024’ कार्यक्रम में यह घोषणा की।
स्थानीय व्यापारियों और मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पिछले वर्ष आमों के लिए बाजार तक पहुंच प्राप्त हुई थी और अब हमने गुजरात से भारत के लिए 1.5 मीट्रिक टन आमों को रवाना किया है।’’
