रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में आरोपित सोनाली कुमारी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बुधवार रात इस खुदकुशी की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया, जिस कमरे में सोनाली ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की। वहां चार पन्ने का सुसाइड नोट भी उन्हें मिला है। सुसाइड नोट में सोनाली ने रामगढ़ पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई अवश्य होगी।

खुदकुशी के लिए उकसाने की आरोपित थी सोनाली : रांची रोड इंदिरा कॉलोनी निवासी विमल कुमार सिंह की पुत्री सोनाली रामगढ़ थाना कांड संख्या 383/24 की आरोपित थी। सोनाली पर अपने बॉयफ्रेंड को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

रांची रोड निवासी देव शंकर सिंह ने सोनाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर यह कहा था कि उनका पुत्र सौरभ सिंह के साथ सोनाली के संबंध थे। सोनाली जिस तरह का व्यवहार सौरभ के साथ करती थी, उससे वह डिप्रेशन में चला गया था। उसी के उकसाने की वजह से उनके बेटे ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। कई लोगों से पुलिस ने बयान लिए थे। सोनाली से भी कई बार पुलिस ने पूछताछ की थी।

दो दिन पहले जब्त किया गया था सोनाली का फोन : रामगढ़ पुलिस जब कांड 383/24 की जांच कर रही थी तो उसमें सोनाली के खिलाफ भी कई सबूत उन्हें मिले थे। कुछ सबूतों की पुष्टि के लिए दो दिन पहले सोनाली का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था। यहां तक की सोनाली से वॉइस सैंपलिंग के लिए भी अनुमति मांगी गई थी। मोबाइल को एफएसएल में भेजा जाता या सोनाली का वॉइस सैंपलिंग कराया जाता, इससे पहले ही उसने खुदकुशी कर ली।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version