एबीकेएम की ‘समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ ‘ का गठन

रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की बैठक आज कडरू स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर महासभा की ‘समाज कल्याण महिला प्रकोष्ठ ‘ का गठन किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित
पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। साथ ही अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया। नवनिर्मित प्रकोष्ठ में श्रीमती स्मिता को अध्यक्ष, श्रीमती उमा सिन्हा को सचिव, श्रीमती निर्मला कर्ण को महामंत्री, श्रीमती रेनूबाला धर को उपाध्यक्ष, श्रीमती कल्पना केसर को उपाध्यक्ष, श्रीमती इंदु श्रीवास्तव को उप सचिव सह कोषाध्यक्ष और श्रीमती ज्योति सिन्हा को उप सचिव बनाया गया। मौके पर श्रीमती रंगोली सिन्हा को ‘ कला व संस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘ का सचिव भी बनाया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश शरण, महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी सहाय, महामंत्री सुशील कुमार लाल, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, महासभा की संयुक्त सह सचिव सत्या सिन्हा, कला व संस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रीति सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कुमार, जिला युवा अध्यक्ष सजल सिन्हा, पवन किशोर सिन्हा समेत महासभा के कई पदाधिकारी मौज़ूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version